ब्रेकिंग न्यूज़

घर में घोड़े की कौन सी तस्वीर लगानी मानी जाती है शुभ

आपने भी कुछ घरों में सात घोड़ों की तस्वीर लगी देखी होगी। वास्तु अनुसार घर में घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता आती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सात घोड़ों की ही पेंटिंग क्यों शुभ मानी जाती है। सात अंक से जुड़ी कई कहानियां हैं। दरअसल इस अंक का हमारे जीवन से गहरा नाता होता है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। आसमान में दिखने वाले इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं। सात महासागर होते हैं। सात तारा नक्षत्र हैं। सात जीवन चक्र हैं और शादी के समय भी सात फेरे ही लिए जाते हैं। अब जानते हैं सात घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे और इसे लगाने की सही दिशा

घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर सात घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी घोड़ों की तस्वीर इस तरह से न लगाएं जिसमें घोड़ों का मुख बाहर की तरफ हो। घोड़ों का मुख हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए। तस्वीर में घोड़े प्रसन्न मुद्रा में दिखने चाहिए न कि आक्रोश में दिखें।

वास्तु अनुसार घर में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। घर में लक्ष्मी जी का सदैव वास बना रहता है। जीवन में सकारात्मकता आती है। घर परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बना रहता है। अगर कर्ज की समस्या है तो घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़ों के जोड़े की प्रतिमा भी रख सकते हैं।

घर में कभी भी सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर भी न रखें जिसमें घोड़े अलग-अलग दिशा में जा रहे हों। घोड़े एक ही दिशा में जाते हुए दिखने चाहिए। घर में सफेद रंग के सात घोड़ों की तस्वीर लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार सात घोड़ों की तस्वीर कभी भी बैडरूम में न लगाएं। इससे आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Related posts

कल 9 अगस्त को है सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत

Swati Prakash

आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू,

Swati Prakash

37 साल बाद बन रहा अंगकारक योग, इन राशि वालों पर छा सकते हैं संकट के बादल

Swati Prakash

Leave a Comment