मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। योगी पांच वर्ष 347 दिनों से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। उनसे पहले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री डा. संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। योगी ने पहली बार 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
योगी ने दोबारा शपथ लेकर तोड़ा था एनडी तिवारी का 37 वर्ष पुराना रिकार्ड
मुख्यमंत्री के पद पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने लगातार दूसरी बार 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा था। तिवारी ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद योगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कई मिथक भी तोड़े
योगी मिथक तोडऩे वाले सीएम भी योगी हैं। पहले यह कहा जाता था कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है, उसकी कुर्सी चली जाती है। इस डर से कई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी कई बार नोएडा गए। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।