सुबह का हेल्दी नाश्ता सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ये आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करता है। ऐसे में आप अपने सुबह के नाश्ते में मूसली को शामिल कर सकते हैं। मूसली स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मूसली ओट्स, फ्लेक्स, सूखे मेवे और कॉर्न फ्लेक्स आदि को मिलाकर बनता है। मूलसी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। मूसली में विटामिन सी, ई, बी-12, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। सुबह के नाश्ते में मूसली के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।
मूसली खाने के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है, जो वजन को तेजी से कम करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्द नहीं लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में बीटा-ग्लूकेन मौजूद होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और हार्ट को स्वस्थ बनाए रखता है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में फाइबर की मात्रा भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सुबह के नाश्ते में मूसली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूसली में पाए जाने वाले गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है।