ब्रेकिंग न्यूज़

घोड़े पर सवार होकर दुल्हन पहुंची दूल्हा के द्वार,

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में इंजीनियर दुल्हे को शादी का न्यौता देने के लिए घोड़ी पर इंजीनियर दुल्हे के घर पहुंची। इस दौरान दुल्हन के साथ परिवार और आस-पास के लोग भी थे। रास्ते भर वे लोग नाचते-गाते रहे।

दुल्हन वैष्णवी गुजराती समाज की है। उसका कहना है कि गाडरी परंपरा के अनुसार, दुल्हन घोड़ी पर पति को शादी का न्यौता देने जाती है। वैष्णवी ने आगे बताया कि वह सिविल इंजीनियर है। इसके अलावा उसका पति अरविंद भारतीय सेना के MES में इंजीनियर है। वह फिलहाल इटारसी में पदस्थ है। वैष्णवी का कहना है कि गुजराती समाज में जिस परिवार में मन्नत रहती है, वे गाडरी परंपरा के अनुसार दुल्हन घोड़ी पर बैठकर शादी के लिए अपने पति को निमंत्रण देने जाती है।

बारातियों के साथ घोड़ी पर सवार होकर निकली दुल्हन

दुल्हन के साथ-साथ उसका परिवार अपने घर फव्वारा चौक से 11 बजे निकले। सबसे आगे बैंड वाले, बीच में दुल्हन और पीछे बाराती चल रहे थे। इस दौरान सब जमकर नाच रहे थे। बारात गुजराती वणिक मोढ़ धर्मशाला पहुंची और दुल्हन ने अपने होने वाले पति अरविंद को शादी के लिए निमंत्रण दिया।

 

Related posts

देश में NIA की 60जगहों पर छापेमारी, गैंगस्टर और आतंकी कनेक्शन का मामला

Anjali Tiwari

एनआईऐ ने आरोपी शमीम अहमद पर रखा 2 लाख रुपये का इनाम

Anjali Tiwari

दो लड़कों ने स्कूल में काटा गदर, स्कूल के कोने-कोने में लिखा ऐसा शब्द; अब ढूंढ रही पुलिस

Anjali Tiwari

Leave a Comment