दिल्ली के जनकपुरी में आग लगने की घटना सामने आ रही है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुँच गई और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और हमीदपुर के एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई थी।
कहाँ हुई घटना?
जानकारी के अनुसार दिल्ली के B-1 मार्केट ईस्ट जनकपुरी के एक ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में 2 महिलायें बेहोश हो गईं। हालांकि, उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और फिलहाल वो ठीक हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। ये घटना आज सुबह करीब 11:30 बजे की है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं आग लगने की घटनाए
बता दें कि दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ने से पहले ही लोग परेशान हैं, इस बीच आग लगने की घटनाओं ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। इससे पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग लगने की घटना सामने आई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 45 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। इसके पीछे भी पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई थी।

इससे पहले दिल्ली के हमीदपुर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई थी। ये आग आग कारपेट और क्रोकरी के सामानों से भरे एक गोडाउन में लगी थी। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल 19 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी।