ब्रेकिंग न्यूज़

Earth Day 2022 : पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल का खास डूडल, हर समय बदल रही है तस्वीर; अलग अंदाज में दिखाया जलवायु परिवर्तन का असर ।

पृथ्वी दिवस 2022 (Earth Day 2022) के मौके पर गूगल ने आकर्षक डूडल बनाया है। साथ ही गूगल की ओर से कहा गया है कि आज पूरे दिन इस डूडल के साथ बने रहिए क्योंकि यह पृथ्वी के विभिन्न इलाकों से ली गई तस्वीरों को कुछ घंटों के इंटरवल पर बदलता रहेगा।  आज के इस आकर्षक डूडल के पीछे जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरुकता फैलाना है। इस आर्टवर्क में गूगल अर्थ व अन्य स्रोतों से ली गई पृथ्वी के विभिन्न इलाकों को दिखाया गया है। इसमें वास्तविक तस्वीरों को लेकर कई GIFs बनाए गए हैं।

डूडल चार स्थानों के एनिमेशन सीरीज को दिखा रहा है। इसमें जलवायु परिवर्तन के साथ पृथ्वी में समय के अनुरूप कैसे बदलाव हुआ वह दिखाया गया है। आज पूरे दिन इसकी तस्वीरें होमपेज पर बदलती रहेंगी। ऐसी जानकारी स्वयं गूगल ने दी है। आज के डूडल एनीमेशन में अफ्रीका में माउंटेन किलिमंजारो के शिखर पर ग्लेशियर रीट्रीट , ग्रीनलैंड में सर्मरसूक ग्लेशियर रीट्रीट ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के एलेंड में हार्ज फारेस्ट की तस्वीरें शामिल की गई हैं। हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम ‘ Invest In our Planet’ रखी गई है।

प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पृथ्वी दिवस धरती मां को आभार जताने का मौका हे उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक क्लिप भी पोस्ट किया है जिसमें पर्यावरण के प्रति भारत की पारंपरिक सम्मान को लेकर उनके द्वारा दिया गया बयान है। इसमें उन्होंने कहा है कि पर्यावरण का संरक्षण हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है।

Related posts

Pop Star Justin Bieber को हुई ये अजीबोगरीब बीमारी, करीब आधा चेहरा हुआ Paralyse

Anjali Tiwari

अपने फैसले के 2 अहम पहलुओं पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को जारी किया नोटिस

Swati Prakash

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं Ali Fazal और Richa Chadha

Swati Prakash

Leave a Comment