ब्रेकिंग न्यूज़

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

आज द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। वे पहली आदिवासी महिला हैं, जो इस पद तक पहुंचीं हैं। सुबह करीब 10ः15 बजे संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद मुर्मू का संबोधन होगा।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला महामहिम होंगी। इसके अलावा दूसरी महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। इतना ही नहीं सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली वह स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली शख्सियत होंगी। शपथ समारोह सुबह 10ः15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा। सीजेआई एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। संसद के केन्द्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह के समापन पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। वहां उन्हें इंटर.सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

21 तोपों की दी जाएगी सलामी
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगीण् मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और नचनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे है।

द्रौपदी मुर्मू को 64 फीसदी ज्यादा मिले वोट
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा दिया था। मुर्मू ने सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट हासिल किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

Related posts

137 लोगों की गई जान, बाकी लोगों का रेस्क्यू,177 को बचाया

Anjali Tiwari

भारत में जल्द ही 5जी, 4जी से 10 गुना तेज होगा

Swati Prakash

एलन मस्क को 70,000 करोड़ और जेफ बेजोस को 80,000 करोड़ रुपए का नुकसान

Swati Prakash

Leave a Comment