ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 12th Result Out: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

CBSE 12th Result Toppers List 2022:   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in

CBSE Result 2022 Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी

CBSE कक्षा 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने 3.29 फीसदी से बाजी मार ली है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है।

CBSE Result 2022: पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे

सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।

CBSE Result 2022: क्या रहा पास प्रतिशत?

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।

सीबीएसई रिजल्ट 2022: स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या

वर्ष स्कूलों की संख्या परीक्षा केंद्रों की संख्या
2019 12441 4627
2020 13109 4984
2021 14088
2022 15079 6714

CBSE Result 2022: Overall Pass Percentage

वर्ष पंजीकृत उपस्थित पास पास प्रतिशत
2019 1218393 1205484 1005427 83.4
2020 1203595 1192961 1059080 88.78
2021 1369745 1304561 1296318 99.37
2022 1444341 1435366 1330662 92.71

CBSE Result 2022: दिल्ली जोन के छात्रों की परर्फोमेंस

CBSE 12th Result 2022: Gender wise Pass Percentage

जेंडर 2019 2020 2021 2022
लड़कियां 88.7 92.15 99.67 94.54
लड़के 79.4 86.19 99.13 91.25
ट्रांसजेंडर 83.33 86.19 100 100

CBSE Result 2022: लड़कों की तुलना में लड़कियों ने 3.29 फीसदी बेहतर प्रदर्शन

इस साल लड़कों की तुलना में लड़कियों ने 3.29 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE Result 2022: No Merit List, No Pass Division

छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार , कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी । इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम , द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर कर रहा है ।

Related posts

Urfi Javed को Paras Kalnawat पर फिर आया प्‍यार? इंस्‍टाग्राम पर खुलेआम किया इजहार

Anjali Tiwari

पहली बार मुसलमानों ने ही मदरसे को ढहा दिया

Anjali Tiwari

ब्रह्मास्त्र फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,

Anjali Tiwari

Leave a Comment