ब्रेकिंग न्यूज़

कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता बोले- कांग्रेस के लिए शर्म की बात, माफी मांगें

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का हिसार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-14 में पार्टी कार्यालय पर पुतला फूंका।

कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हमारी बहन राष्ट्रपति को राष्ट्रपति कहना देश का दुर्भाग्य है। आदिवासी महिला के लिए ऐसे शब्द यूज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कांग्रेस के लिए शर्म की बात है। कांग्रेस पार्टी पूरे राष्ट्र से माफी मांगे। जो कॉमन शब्द होता है, वह ही मुंह से निकलता है। गलती से राष्ट्रपति कहना असंभव है।

पूरा राष्ट्र इसे गलती से निकला हुआ शब्द नहीं मानेगा। हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि अधीर रंजन ने राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्हें सांसद पद से हटा देना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि यह बहुत ही दुखद बात है कि राष्ट्रपति के लिए ऐसे शब्द प्रयोग किए गए हैं। हमारी मांग है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी राष्ट्र से माफी मांगें। राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करना, यही कांग्रेस का कल्चर है।

Related posts

गूगल भी मना रहा भारत की आजादी के 75 साल का जश्न, ‘इंडिया की उड़ान’ नाम से डिजिटल संग्रह किया लांच

Swati Prakash

जुमे की नमाज को लेकर आज यूपी में हाई अलर्ट, CCTV-ड्रोन से हो रही निगरानी, बवाल मचाया तो खैर नहीं

Anjali Tiwari

Narendra Modi: सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेताओं में दूसरे नंबर पर मोदी, इस मामले में अमिताभ भी पीछे

mubasra parveen

Leave a Comment