ब्रेकिंग न्यूज़

सावन महीने में इन 4 राशियों पर भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान, बनेगा हर काम,

धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस महीने शिव जी धरती पर ही वास करते हैं। जानिए ये श्रावण मास किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

इस साल सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है और इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास होता है। श्रावण मास में भक्त विधि विधान भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस महीने शिव जी धरती पर ही वास करते हैं। जानिए ये श्रावण मास किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मेष राशि

इस राशि वालों की हर मनोकामना पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं। अपनों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। धन की कमी नहीं रहेगी। यात्रा से धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए भी ये महीना खुशियों से भरा साबित होगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से करियर में खूब तरक्की हासिल करेंगे।

कर्क राशि

भगवान शिव की कृपा से आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। बिजनेस वालों को भी लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। कार्यस्थल पर आप अपने अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि

नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे। सैलरी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जो जातक फ्रेशर्स हैं उन्हें भी मनचाही नौकरी प्राप्त होने की उम्मीद है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। इस समय लाभ प्राप्त करने के आपको ढेरों अवसर प्राप्त होते दिखाई दे रहे हैं।

Related posts

Mahishasura Mardini: देवी ने कैसे किया क्षण भर में महिषासुर की सेना को नष्ट, जानें किस तरह हुआ प्रादुर्भाव

Anjali Tiwari

शनिदेव को खुश करने का सबसे सिद्ध उपाय है शनि यंत्र,

Swati Prakash

हिजाब को लेकर मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की काबिलियत पर ही उठा दिए सवाल!

Anjali Tiwari

Leave a Comment